हरदोई, जून 30 -- सवायजपुर। डीसीएम श्रीराम शुगर मिल रूपापुर में मंगलवार को हरदोई ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन महाप्रबंधक संजीव तोमर के निर्देशन तथा ओएचसी प्रमुख डॉ. रिछपाल फरडौदा के नेतृत्व में हुआ। मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। सीएसआर हेड अपूर्व द्विवेदी, समीर चौधरी, सरदार सिंह, सावरकर सिंह, जितेंद्र पचौरी, सुनील सिंह, अंकित अग्निहोत्री, अकील सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...