भभुआ, मई 22 -- प्रखंड प्रमुख में आमजनों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की शिविर में जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र के 47 आवेदन प्राप्त किए गए रामपुर, एक संवाददाता। जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को पानापुर गांव में जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत विशेष शिविर लगाया गया।

उत्सव का उद्देश्य अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक ने की। उन्होंने कहा कि इस उत्सव का मकसद अनुसूचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे, यह हमारी जिम्मेदारी है। प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव ने भी लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की और कहा कि जनजातीय गरिमा उत्सव बिहार सरकार का विशेष अभियान है, जिसके तहत अनुसूचितजाति बाहुल क्षेत्रों में जाकर कैंप लगाए जा रहे हैं। शिविर का फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका प...