रुडकी, मार्च 28 -- भगवानपुर। आरओजी डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर में योगाभ्यास के बाद लव्वा गांव में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर रैली निकाली गई। छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या, बालिकाओं की शिक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली से लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी आशा सैनी, हिमांशी राठी, सुदीक्षा चौधरी, राशि शर्मा, डॉ शबनम, मुरली मनोहर भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...