कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्युमिनिटीज एंड सोशल साइंसेस के समाज कार्य विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय ग्रामीण शिविर एवं औद्योगिक भ्रमण का समापन हुआ। शिविर के चौथे व अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिकपैक लिमिटेड, यूनिट-3, गजेनर श्यामपुर, कानपुर देहात का औद्योगिक भ्रमण किया। इसमें विभिन्न मशीनों की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया गया। भ्रमण के दौरान मानव संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञता के विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें औद्योगिक एचआर प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। शिविर में छात्रों ने ग्रामीण समाज, नगर प्रशासन, चिकित्सा क्षेत्र एवं औद्योगिक जगत की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- कश्मीरी संस्कृति संग खानपान में भी दिखी झलक इस मौके पर डॉ. सत्येंद्र एस चौ...