शिविरों में समस्याओं का समाधान होगा
फरीदाबाद, मई 20 -- पलवल,केशव भारद्वाज। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मंगलवार शाम को सीएम विंडो, जनसंवाद और समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से प्राप्त निर्देशों की पूर्ण अनुपालना का भरोसा देते हुए जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्धता के साथ किया जाएगा। शिकायतों के निवारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीईओ जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित सीएम विंडो शिकायतों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा शिकायतों के समाधान के बाद भी पोर्टल पर एटीआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.