रांची, नवम्बर 26 -- खूंटी, संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 21 से 28 नवम्बर तक आयोजित "सेवा का अधिकार सप्ताह" के तहत बुधवार को सभी प्रखंडों एवं नगर पंचायत क्षेत्र में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया। बुधवार को खूंटी प्रखंड के सिलादोन व भंडरा पंचायत, कर्रा के जरिया, बकसपुर और गोविन्दपुर, मुरहू के मुरहू एवं गोड़ाटोली, अड़की के तिरला व तिनतिला, तोरपा के मरचा व उड़ीकेल तथा रानियां के खटंगा पंचायत में शिविर आयोजित किए गए। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में वार्ड 13, 14 और 15 में शिविर लगाए गए, जहां जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। शिविरों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.