पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 कार्यक्रम के अंतर्गत बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु आधारभूत व्यवस्थाएँ योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से राज्य स्कीम के अंतर्गत पूर्णिया जिला के सभी पशु चिकित्सालयों द्वारा एक दिवसीय पशु बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला के विभिन्न पशु चिकित्सालय में कुल 36 शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविरों का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम की सुविधा उपलब्ध कराना, पशुओं में बांझपन की समस्या का निवारण करना तथा दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ पशुपालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। शिविरों के माध्यम से पशुओं की निःशुल्क जाँच, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा के लिए एक नोड...