चम्पावत, फरवरी 23 -- लोहाघाट। पॉलीटेक्निक का सात दिनी एनएसएस विशेष शिविर जारी है। स्वयंसेवकों ने मां झूमाधुरी मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी सोनू अधिकारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने बिखरे कूड़े का निस्तारण किया। उन्होने आसपास के लोगों से क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। यहां दीपक अटवाल, दीपांशु जोशी, कार्तिक पंत, भावना माहरा, मनीषा, समर्थ साह, हर्षित पंत, गौरव नाथ, संदीप ऐरी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...