जौनपुर, मार्च 16 -- गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के पिलखिनी स्थित श्रीचंदजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में साफ-सफाई अभियान चलाया और रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक किया। समापन कार्यक्रम में कालेज के प्रबंधक रवींद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य डा. ब्रजेश कुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी ज्योत्सना सिंह, कृष्णानंद सिंह, चतुरानंद सिंह, मनोज सिंह, वंदना सिंह, बृजेश सिंह, राजीव राय, विनय गुप्ता, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, बृजकेश सिंह सह...