गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम में विश्व थैलेसीमिया डे के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में रक्तदान शिविरों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से लोगों को रक्तदान के महत्व और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। इसमें सेक्टर 10 स्थित सिविल अस्पताल के अलावा विभिन्न स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं में लगाए गए शिविरों में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूपुर में आयोजित चौथे रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदू बोकन कसाना ने कहा कि रक्त एक ऐसी अमूल्य निधि है जिसका निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- रक्त...