शिवा पार्क में महादेव के त्रिशूल की स्थापना
गुड़गांव, मई 31 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। स्वास्तिक फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-5 स्थित शिवा पार्क में रविवार को शिव शीतल जल प्याऊ का उद्घाटन किया गया। भीषण गर्मी में राहगीरों और आमजन को राहत देने के लिए यह पहल शुरू की गई है। इस दौरान पार्क में महादेव के त्रिशूल की स्थापना की गई। फाउंडेशन संरक्षक बनवारी लाल सैनी ने कहा कि संस्था का हमेशा यही प्रयास रहता है कि जनमानस और प्रकृति की सेवा में किसी तरह की कमी न रहे। शिवा पार्क सिर्फ पार्क न होकर यह आस्था का भी केंद्र बन गया है। संस्था अध्यक्ष राज सैनी बिसरवाल और कोषाध्यक्ष शिव शंकर मौर्य ने बताया कि कभी कूड़े के ढेरों से भरा रहने वाला यह पार्क अब संस्था के पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से सुंदर और स्वच्छ पार्क में बदल चुका है। यह भी पढ़ें- शिवा पार्क में महादेव के त्रिशूल की स्थापना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.