हापुड़, अगस्त 15 -- नगर क्षेत्र के शिवा प्राथमिक पाठशाला में भारत पाकिस्तान के बीच हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। पाठशाला की प्रधानाध्यापिका डॉ.सुमन अग्रवाल ने कहा कि जो लोग धन-संपत्ति वान थे। वे सारी अपनी संपत्तियां छोड़कर दरबदर की ठोकर खाने के लिए विवश हो गए। गरीब व्यक्ति के मुंह से निवाला तक छीन लिया गया। लाशों के ढेर पर यह विभाजन हुआ। समाजसेवी एवं पूर्व प्रधानाचार्य नरेन्द्र कौर ने कहा कि कितनी ही महिलाएं बर्बरता का शिकार हुई। कितने ही बच्चे अनाथ हो गए और कितने ही लोग अपनों से बिछड़ गए। यह भी पढ़ें- देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नही जा सकता है : दारा सिंह चौहान इस दौरान बच्चों, शिक्षिकाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए मोमबत्ती जलाकर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्...