रुद्रपुर, मई 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम के शिवालिक वेलोड्रोम में शनिवार को राष्ट्रीय स्तरीय अस्मिता वूमेन लीग 2025-26 का शुभारंभ हुआ। दो से तीन मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह और जिला क्रीडा अधिकारी जानकी कार्की ने संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ कर किया। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले दिन चार वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। देशभर के विभिन्न राज्यों और जोन से आई महिला साइक्लिस्टों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में कुल 249 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। आयोजन के सुचारू संचालन के लिए तकनीकी अध्यक्ष के रूप में तमिलनाडु से आई गायत्री तथा रेस डायरेक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.