देहरादून, मार्च 25 -- देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के मैनेजमेंट विभाग की ओर से 'करियर एवं स्टार्टअप रणनीतियां' विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. तरुण भाटिया रहे, जिन्होंने छात्रों को बदलते वैश्विक परिवेश में सही करियर चयन और नवाचार के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। डॉ. भाटिया ने कहा कि एक सफल स्टार्टअप के लिए केवल विचार पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके लिए सटीक योजना, बाजार की समझ और निरंतर मेहनत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को सीमित संसाधनों में भी सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित करने की सलाह दी। सत्र के दौरान छात्रों ने अपने भविष्य और उद्यमशीलता से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.