नई दिल्ली, मार्च 14 -- विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस ब्रीफिंग में अहम बयान दिया। उन्होंने बताया कि कुछ जहाज जो भारत के लिए रवाना हुए थे, वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सफलतापूर्वक गुजर चुके हैं। 2 भारतीय जहाजों (शिवालिक और नंदा देवी) ने इस जलडमरूमध्य को पार किया है और अब वे भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। इन दोनों जहाजों में से प्रत्येक में 46,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लदा हुआ है, जिससे कुल मिलाकर 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में कई भारतीय जहाज अभी भी स्टैंडबाय पर हैं। भारत सभी संबंधित देशों के साथ संपर्क में बना हुआ है ताकि जहाजों का सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। यह प्रयास भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बनाए रखन...