हरिद्वार, मार्च 1 -- शिवालिक नगर में आयोजित होली मिलन समारोह में भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने खूब रंग जमाया। इस दौरान फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। रविवार को नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में आयोजित होली मिलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद और जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा पहुंचे। राजीव शर्मा ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो समाज को प्रेम, एकता और भाईचारे के सूत्र में बांधता है। यह केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि होली हमारे सनातन संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह हमें नकारात्मकता और भेदभाव त्यागकर सद्भाव का मार...