हरिद्वार, दिसम्बर 26 -- शिवालिक नगर स्थित तिकोना पार्क में साईं कुटुम्ब की ओर से 18वां साई उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। साईं बाबा की प्रतिमा को दूध, दही और शहद से मंगल स्नान कराकर इसकी शुरुआत की गई, जिसके बाद साईं आरती हुई। साईं पालकी यात्रा का शुभारंभ हरपाल शर्मा और सुधारी रानी खरे ने नारियल फोड़कर किया। साईं पालकी यात्रा बैंड-बाजों के साथ शिवालिक नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस तिकोना पार्क पहुंची। रास्ते में साईं भक्तों ने पुष्प वर्षा की। शाम को आयोजित साईं संध्या में दिल्ली से आईं चारीकेशी भट्ट, यमुनानगर से पहुंचे गुनगुन और वासुदेव गुलज़ार ने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश प्रताप राणा, सामुदायिक केंद्र सचिव भारत भूषण, सभासद पंकज चौहान, वीरेंद्र अवस्थी, गरिमा ...