शिवाला रोड और मुस्लिम नगर के इनटेक वेल को एक्टिव करने की मांग
पलामू, मई 21 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। राजद के प्रदेश प्रवक्ता विश्वनाथ राम ने बुधवार की शाम में पलामू के उपायुक्त से मुलाकात कर शहर की पुरानी जलापूर्ति व्यवस्था को पुनः चालू कराने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा है। आवेदन के माध्यम से उन्होंने बताया कि वर्ष 1994-95 में तत्कालीन उपायुक्त के निर्देश पर राहत एवं पुनर्वास विभाग की राशि से शिवाला रोड और मुस्लिम नगर में दो इनटेक वेल का निर्माण कराया गया था। साथ ही नए पंप हाउस और पाइपलाइन बिछाकर कई मोहल्लों में जलापूर्ति शुरू की गई थी। राजद नेता ने उपायुक्त को बताया कि उस समय मदन मोहन रोड, माली मुहल्ला, भट्टी रोड, आदर्श नगर, गिरी रोड, भुइंया टोली से मुस्लिम नगर चौक तक नियमित जलापूर्ति होती थी। मुस्लिम नगर इनटेक वेल से मुस्लिम नगर, लाल कोठा रोड, बिचला गली और पहाड़ी मुहल्ला क्षेत्र में भी पानी पहुंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.