प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वरनाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर पर महोत्सव के दूसरे दिन इंडियन आइडल में प्रतिभागी रहे रवि त्रिपाठी ने मंच पर भक्ति गीत सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरी। आठवें शिवाला महोत्सव के सत्र में सांयकाल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देर तक जारी रही। एनवाईके के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के साथ गायक शीतला ने गीतों की प्रस्तुति दी। रामनेवाज यादव ने विरहा की प्रस्तुति दी। आयुष्मान मित्रों की ओर से पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से निःशुल्क दंत शिविर लगाकर लोगों को दवाएं भी वितरित की गईं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को खेती की जानकारी दी गई। आयोजक परमानंद मिश्र, संयोजक शिवेश शुक्ल, संरक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.