वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट पर गंगा में स्नान करते समय आंध्र प्रदेश के श्रद्धालुओं का जत्था गंगा में गहराई में चला गया। डूब रहे श्रद्धालुओं के लिए नाविक देवदूत बने। बांस फेंक कर पकड़ाया और किनारे किया। कुछ को कूद कर बचाया। शिवाला वाला घाट पर रविवार दोपहर में करीब 15 श्रद्धालु पहुंचे थे। बाबा विश्वनाथ का दर्शन के पहले गंगा स्नान करने के लिए सभी उतरे। इस दौरान गहराई में कुछ महिलाएं चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने में पुरुष आगे बढ़े तो वह भी डूबने लगे। चीख चिल्लाहट सुनकर तत्काल नाविक पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। लंबा बांस फेंक कर महिलाओं को पकड़ाया और किनारे किया। साथ ही कुछ नाविक गंगा में कूदे और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। नाविक सुरेश मांझी, दिलीप साहनी, भुआल साहनी आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.