शिवालयों में हर-हर महादेव की रही गूंज रीजनिंग
बस्ती, जून 8 -- बस्ती/हर्रैया। पुरुषोत्तम मास के चौथे सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। सोमवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में विशेष पूजन, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार सुबह भदेश्वरनाथ मंदिर में काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित कर मंगलकामना की। इसके अलावा कंपनीबाग शिव मंदिर, सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर, तिलकपुर के प्राचीन जागेश्वरनाथ मंदिर, देवरिया शिव मंदिर, कड़र शिव मंदिर, बेहिलनाथ, थलेश्वर मंदिर, भारीनाथ और गिरजानागेश्वरनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.