अमरोहा, अगस्त 11 -- अमरोहा में सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवभक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हरिद्वार और बृजघाट से कांवड़ में गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्तों ने निर्धारित समय पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। मंदिर परिसरों में दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- शिव रात्रि पर जलाभिषेक करने को शिवालयों पर पहुंचे कांवड़िये पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि 11 अगस्त को चतुर्दशी तिथि शाम करीब 4:54 बजे से शुरू होगी। ...