जामताड़ा, फरवरी 15 -- शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ बिंदापाथर,प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्त मंदिरों के बाहर कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूरा इलाका शिवमय हो उठा। क्षेत्र के प्रसिद्ध गेड़िया कालिंजर मंदिर में श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण गूंजायमान रहा। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट ने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। यहां सुबह से देर शाम तक जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। इसी प्रकार बिंदापाथर शिव...