कटिहार, फरवरी 12 -- मनसाही, एक संवाददाता महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में तैयारी जोर-शोर से जारी है। मंदिरों को रंग रोगन के साथ-साथ आकर्षक बिजली के रोशनी से भी सजाने की तैयारी तेजी से चल रहे हैं। कई मंदिरों में शिवरात्रि के अवसर पर अखंड हरी नाम संकीर्तन के आयोजन किए जाएंगे तो वहीं कई मंदिरों में शिवरात्रि के दिन शिव की बारात झांकी के साथ निकलने की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। हफलागंज के 400 साल पुराने शिव मंदिर शिव में शिव की बारात निकालने के साथ-साथ परंपरागत तरीके से शिव पार्वती की विवाह कराए जाएंगे एवं शिव चर्चा का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं बड़ी बथना एवं मरंगी के शिव मंदिर में शिव पार्वती के विवाह कार्यक्रम के अलावे शिवरात्रि के अवसर पर अखंड हरिराम संकीर्तन का आयोजन किये जाएगें। शिवरात्रि एवं इस अवसर पर होने वाले अन्य कार...