गाजीपुर, फरवरी 13 -- भांवरकोल। क्षेत्र में आगामी 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी शिवालयों में रंग-रोगन और सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। भदौरा के बाबा भदेश्वरनाथ शिव मंदिर, महेशपुर द्वितीय के बाबा नर्वदेश्वर महादेव मंदिर, भीलमपुर (पंडितपुरा) के श्री झारखंडी महादेव मंदिर तथा शेरपुर, कुंडेसर, वीरपुर, सोनाड़ी, कनुवान सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई और साज-सज्जा युद्ध स्तर पर की जा रही है। मंदिर समितियों के सदस्य स्वयं व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और पवित्र वातावरण में भगवान शिव की आराधना का अवसर मिल सके। महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा का सिलसिला शुरू होता है और देर रात तक चलता है। मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ की सच्चे मन से की गई पूजा से सभी मनोकामना...