मऊ, अप्रैल 19 -- मऊ, संवाददाता। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर रविवार को जनपद के प्रमुख शिवालयों में शिव भक्ति भजन संध्या एवं शिव स्तुति सहित जनपद के समस्त गौशालाओं में नंदी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा लखनऊ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी शिवालयों पर किया गया। इस दौरान संस्कृति विभाग के पंजीकृत लोक कलाकारों ने प्रमुख शिवालयों जैसे मऊ महादेव मंदिर, 12 दुवरिया शिव मंदिर, कोपागंज स्थित शिव मंदिर, घोसी स्थित शिव मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों पर शिव भक्ति से संबंधित भजन एवं शिव स्तुति सहित भगवान शिव से संबंधित श्लोको का वाचन किया गया। यह भी पढ़ें- सोमनाथ यात्रा के लिए 11 श्रद्धालुओं को किया रवाना बता दें कि सोमनाथ मंदिर के विध्वंस के 1000 साल के बाद गुजरात स्थित सो...