भदोही, अगस्त 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रमुख धार्मिक स्थल सेमराधनाथ, तिलेश्वरनाथ, सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर समेत समस्त शिव मंदिरों में चार बजे भोर से ही भक्तों का तांता लग गया था। महादेव का दर्शन कर भक्त सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। समय की गति संग मंदिर में भक्तों की भीड़ भी बढ़ती गई। सावन का तीसरा सोमवार संग नाग पंचमी पर्व होने के कारण शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में आठ बजे ही गेट तक भक्तों की कतार लग गई थी। आास्थापूर्वक भक्त भगवान आशुतोष का दर्शन कर धन्य होते रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी बड़ी संख्या में काशी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर हरिहरना...