गंगापार, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्राचीन शिव मंदिर कोशगढ़, अरई, करछना और डीहा में सुबह से ही पूजन-अर्चन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। उधर भड़ेवरा बाजार में पूर्व प्रधान पवन कुमार मिश्रा की देखरेख में दिनभर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। शिवभक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क रहा। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.