गोपालगंज, फरवरी 15 -- कुचायकोट। एक संवाददाता महाशिवरात्रि पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। अहले सुबह से ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। पूरा वातावरण हर-हर महादेव और जय शिव शंकर के उद्घोष से गूंजायमान रहा। श्रद्धालु हाथों में बेलपत्र, दूध, गंगाजल और पुष्प लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उत्साहित दिखे। प्रखंड के प्रमुख शिव मंदिरों गरेयाखाल, पहाड़पुर छागूर, बाबा विजय नाथ मंदिर विजयपुर, सासामूसा, कर्तानाथ धाम, खजुरी, सिरिसिया, बेलवा और बथना में विशेष चहल-पहल रही। विजयपुर स्थित बाबा विजय नाथ मंदिर में सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। उधर, जलालपुर, उचकागांव, राजापुर, सिरसिया और अन्य छोटे-बड़े शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.