बुलंदशहर, अगस्त 5 -- आगामी शिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने शिवालयों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि नगर के सभी प्रमुख शिवालयों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भोले के वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शिवरात्रि पर भारी तादाद में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस ने भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी ...