बलरामपुर, मार्च 7 -- रेहराबाजार, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कंपोजिट विद्यालय बसावन बनकट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सम्मान और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाया। बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में शिक्षा, समान अधिकार और महिलाओं की शक्ति का सुंदर चित्रण देखने को मिला। प्रतियोगिता प्राथमिक और जूनियर वर्ग में आयोजित किया गया। प्राथमिक वर्ग में कक्षा 5 की छात्रा शिवानी ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय तथा प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में कक्षा 7 की रहनुमा और तबस्सुम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। पिंका और अंशिका देवी को द्वितीय स्थान मिला...