औरंगाबाद, मार्च 31 -- नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित क्षत्रिय नगर मुहल्ला निवासी होटल संचालक आमोद साव की पुत्री शिवानी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 464 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और मुहल्ले में खुशी का माहौल है तथा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शिवानी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शनिचर बाजार स्थित राजकीय कृत कन्या उच्च विद्यालय प्लस टू से प्राप्त की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और आत्म-अध्ययन को दिया है। शिवानी ने बताया कि वह स्कूल और कोचिंग के बाद प्रतिदिन 7 से 8 घंटे स्वअध्ययन करती थीं। उनके पिता आमोद साव नवीनगर के मंगल बाजार में होटल संचालित करते हैं, जबकि माता रंजू देवी गृहिणी हैं। शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और अपनी...