शिवानी ने जीती डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता
बागेश्वर, अगस्त 7 -- कांडा। राजकीय महाविद्यालय काण्डा में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के अंतर्गत भारत की शिक्षा व्यवस्था की परिकल्पना विषय पर डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके आयोजक डॉ. विजय आर्या तथा हेमलता बिष्ट रही। उक्त प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान शिवानी आर्या तथा द्वितीय स्थान दीया धपोला ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. भरत राम, डॉ. चमन कुमार तथा डॉ. नीलम सौन रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.