बरेली, जुलाई 21 -- मीरगंज, संवाददाता। नौसना में संदिग्ध हालत में शिवानी की मौत होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके मामा ने दहेज व बच्चा न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिवानी के कमरे में खून व टूटी चूड़ी पड़ी मिली थीं। पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

मौत का विवरण नौसना गांव में गत 18 जुलाई की शाम को शिवानी देवी पत्नी सुधीर सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। पुलिस को शव बरामदे में जमीन पर पड़ा मिला था। ससुराल वालों ने पुलिस को शिवानी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने की बात बताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया था।

आरोपों की जानकारी घटना की सूचना पर शिवानी के मामा सोहित सिंह पुत्र प्रेमपाल निवासी सिकन्दरपुर कला थाना मदनापुर शाहजहांपुर थाने पहुंचे। मामा ने ससुराल वालों पर दहेज व बच्चा न हो...