देवरिया, जून 26 -- सुरौली, हिन्दुस्तान संवाद। ओमान के निकट स्टेट आफ होर्मुज में अमेरिकी हमले में मारे गए शिवानंद चौरसिया के परिजनों से गुरुवार को सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी मिले। इस दौरान उन्होंने अपने पास से एक लाख रूपए नगद की सहायता राशि प्रदान की। सदर सांसद त्रिपाठी ने जहाजरानी मंत्री से बात कर बीमा राशि दिलवाने व ओमान में फंसे लगेज को जल्द से जल्द मंगाने के लिए पत्राचार की बात कही। परिजनों के आग्रह पर नौकरी के लिए आवेदन मांगा और कहा कि इसके लिए सरकार से प्रयास किया जाएगा। सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली निवासी रामजी चौरसिया के पुत्र शिवानंद चौरसिया की बीते 10 जून को स्टेट आफ होर्मुज में अमेरिकी हमले में तीन भारतीयों में उनकी भी मौत हो गई थी। गुरुवार को सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी शिवानंद के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शिवानंद क...