हजारीबाग, मई 3 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि शिवाडीह एवं सोनपुरा के बीच हहारो नदी पर बने पुल की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। पुल की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के द्वारा परामर्श के साथ विभाग के इंजीनियरों के द्वारा शिवाडीह पुल का स्थल निरीक्षण किया गया। पाया कि बरसात में नदी के पानी की तेज धारा से बालू के कटाव के कारण पुल की स्थिति काफी जर्जर हो गई है। पुल का निर्माण 2014 में हुआ था। विशेष कर पुल के पाया की स्थिति काफी जर्जर है।विभाग के इंजीनियर ने स्थल निरीक्षण के दरमियान बताया कि पुल की वजन सहन करने की शक्ति कम हो गया है।इसलिए यह भी पढ़ें- माड़ीपुर का जर्जर पुल बना जानलेवा, खतरा भारी वाहन का परिचालन स्थगित रखा जाए। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के द्वारा शिवाडीह पुल के रिपेयरिंग की प्रक्रिया करने की तैयारी जल्द ही शुरू कर दी...