हजारीबाग, अप्रैल 8 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि।प्रखंड के शिवाड़ीह कुशवाहा खेल मैदान के लिए हहारो नदी किनारे गार्डवाल निर्माण का विधिवत शिलान्यास हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक रोशन लाल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया गया। इस योजना की प्राक्कलन राशि लगभग 4 करोड़ रुपये है। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग डीएमएफटी फंड से निर्माण होना है। सांसद जायसवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे और मोबाइल की लत में पड़कर अपना भविष्य खराब कर रही है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद की ओर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि बड़कागांव के युवा परिश्रमी और प्रतिभावान हैं, जिन्हें सही दिशा और अवसर मिलने पर वे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि स...