रामगढ़, मई 29 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि शहर में निरंतर चल रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान। अभियान को और तेज किया गया है। छावनी परिषद की ओर से शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान सख्ती से चलाया गया। इस दौरान अपरा तफरी का माहौल रहा।अतिक्रमित सीमा क्षेत्र में पाए गए दुकान के सामग्री जप्त किए गए। कई ठेला व अन्य सामग्रियों को जप्त किया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे छावनी परिषद के टैक्स कलेक्टर ओम प्रकाश चौहान ने दुकानदारों को चेतावनी दी है। कोई भी दुकानदार दुकान की सीमा से बाहर सामान ना रखें। दुकान से बाहर रखे गए सामग्रियों को जप्त किया जा रहा है। परिषद की ओर से रोज दिन अनाउंस किया जा रहा है।अपनी दुकान के सामने किसी तरह का सामान लगा कर जमीन का अतिक्रमण न करें। अन्यथा सभी सामानों को जप्त कर लिया जाएगा। यह अभियान निरंतर चलेगी। समान जप्त करने के बाद ज...