रुडकी, फरवरी 21 -- भारत रक्षा मंच की ओर से शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर नगर निगम सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी कुशल रणनीति और गोरिल्ला वार के दम पर विशाल मुगल सेना को झुकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की राजसत्ता का इतिहास भारत में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। आज हमें उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए संगठित होना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.