रामपुर, जून 6 -- सैफनी/शाहबाद। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर शाहबाद की ओर से हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और हिंदवी स्वराज की स्थापना में उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिवाजी महाराज महान योद्धा होने के साथ कुशल प्रशासक और राष्ट्रनायक भी थे। उन्होंने समाज को संगठित कर स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सुशासन का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर संघचालक उमेश बाबू रस्तोगी, नगर कार्यवाह कपिल कुमार, सह नगर कार्यवाह अमर कुमार, अंकुर कुमार, प्रशांत, सौरव रस्तोगी, हर्ष गुप्ता,सतीश, भागीरथ, मुन्नालाल,...