जमशेदपुर, फरवरी 20 -- राष्ट्र गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती पर गुरुवार को शहर में भगवा ध्वज यात्रा निकली। इस दौरान हाथों में ध्वज थामे युवा जय भवानी-जय शिवाजी के नारे लगा रहे थे। जयघोष से पूरा शहर गूंजता रहा। छत्रपति शिवाजी सेना की ओर से वाहन रैली सह भगवा यात्रा का आयोजन हुआ। बारीडीह के दुर्गा पूजा मैदान से बारीडीह चौक, सिदगोड़ा होते हुए मोटरसाइकिल रैली ऐग्रिको मैदान पहुंचकर सभा में तब्दील हुई। भगवा यात्रा में 1000 से अधिक मोटरसाइकिल सवार नवयुवक शामिल थे। वाहन रैली सह भगवा यात्रा में शामिल युवाओं में भी भरपूर जोश नजर आया। युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज की वेशभूषा में भी देखा गया। एग्रिको मैदान में सभा से पूर्व उपस्थित लोगों ने महाराज छत्रपति शिवाजी के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.