बोकारो, अप्रैल 3 -- कसमार के छत्रपति शिवाजी चौक में शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी सूरज जायसवाल ने कहा कि शिवाजी महाराज साहस, राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान के अद्वितीय प्रतीक थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी शिवाजी महाराज ने अपने सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा, जो आज के समय में भी प्रासंगिक है। राजू महतो ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी वीरता और नेतृत्व क्षमता हमें अपने लक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.