भभुआ, मार्च 28 -- कूड़ा पॉइंट से नाले में जा रहा कचरा, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल लोगों ने नगर परिषद से सक्शन मशीन से समुचित सफाई की मांग की (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। आजाद नगर के पास शिवाजी चौक का मुख्य नाला कचरा से जाम हो गया, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नाले में जमा कचरे और गंदे पानी से निकलने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और मुहल्ले के लोगों कुछ ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि नाले के ऊपर और किनारे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसका कचरा नाले में गिरकर उसे जाम कर रहा है, जिससे नाले का पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है और जगह-जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवाजी चौक के पास एक कूड़ा पॉइंट बनाया गया है, जहां आसपास के दुकानदार और मुहल्ले के लोग अपने घरों व दुकानों से निकलने वाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.