औरैया, जून 12 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजीनगर में बुधवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की ओर से शिवाजीनगर निवासी विमलेश देवी पत्नी शिवबीर ने आरोप लगाया कि उनके पति कई दिनों से घर नहीं लौटे थे। बुधवार रात वह अपनी पुत्री वर्षा के साथ उन्हें बुलाने के लिए एक महिला के घर पहुंची थीं। आरोप है कि वहां कहासुनी के बाद उनके साथ और उनकी पुत्री के साथ मारपीट की गई। यह भी पढ़ें- मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में नौ घायल वहीं दूसरे पक्ष की पूजा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार रात वह सिद्धार्थनगर स्थित अपने प्लॉट पर दो बच्चों के साथ मौजूद थीं। उसी दौरान...