बांदा, मार्च 15 -- बांदा। संवाददाता शहर के रामलीला मैदान स्थित एक होटल में नेशनल एंटी करप्शन कमेटी आफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी घोषित हुई। पं.शिवाकांत शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में रमाकांत शर्मा उपाध्यक्ष, प्रवीण पांडेय को सुरक्षा अधिकारी, विवेक पांडेय को सचिव, ब्रजेश मिश्रा महासचिव, रविकरण गौतम को संगठन सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सीताराम विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...