आजमगढ़, फरवरी 7 -- आजमगढ़। भगत सिंह इंटर कालेज हाफिजपुर में उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चुनाव शनिवार को हुआ। चुनाव अधिकारी रमेश कुमार भारती की देख रेख शुरू हुआ। सुबह दस बजे से 11 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। तत्पश्चात 11 बजे से 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। नामांकन पत्रों की जांच चुनाव अधिकारी रमेश कुमार भारती ने किया। जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस नहीं किया गया। जिसमे शिवाकांत यादव को जिलाध्यक्ष, ओंकारनाथ को जिला महामंत्री, राजेंद्र चौहान को जिला कोषाध्यक्ष, अखिलेश यादव को जिला संगठन मंत्री, जिलाजीत को जिला संप्रेक्षक र्निर्वाचित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...