बगहा, अप्रैल 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त चंपारण शतरंज अकैडमी के द्वारा आयोजित सातवीं चंपारण शतरंज अकादमी अंडर 17 ओपन शतरंज प्रतियोगिता क्या आयोजन शहर में रविवार को किया गया। इस प्रतियोगिता की शुरूवात डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह के द्वारा शतरंज का चाल चलकर प्रतियोगिता की शुरुआत किया गया। संस्थापक सह प्रशिक्षक शाहिद हुसैन ने कहा जिले में इस तरह शतरंज प्रतियोगिता कराने से खिलाडियों के गेम में सुधार होगा और राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मेें पश्चिम चंपारण के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता स्विस सिस्टम में पांच चक्रों में खेला गया। पांच चक्र का समाप्ति के बाद परिणाम। पाचवे चक्र का परिणाम पहले बोर्ड पे शिवांश बरनवाल ने उजाला परवीन को, अश्विन कुमार पटेल ने संभव कुमार सिंह को, अद्रिका पटेल ने म...