सीतापुर, फरवरी 10 -- लहरपुर, संवाददाता। लहरपुर क्षेत्र के ओएनजीसी कम्युनिटी स्कूल में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। प्रधानाचार्य दानिश खान ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करता है। इस दौरान 11वीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सीनियर्स को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में शिवांश शुक्ला मिस्टर फेयरवेल व ज़ारा जावेद मिस फेयरवेल बनी। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...