बलरामपुर, मार्च 22 -- बलरामपुर संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय घूघुलपुर का छठवीं कक्षा प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हुआ है। इस परीक्षा में 2190 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 1477 उपस्थित रहे एवं 713 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। उपस्थित छात्रों में 80 परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। सभी सफल परीक्षार्थियों को छठवीं कक्षा में प्रवेश मिलेगा। जवाहर नवोदय विद्यालय छठवीं प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए 13 दिसंबर को जिले के नौ विकास खंड में प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में 2190 पंजीकृत छात्रों में 1477 उपस्थित हुए थे 713 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित होने पर 1477 छात्रों में 80 छात्र प्रवेश परीक्षा में सफल रहे। इनमें विकासखंड हरैया सतघरवा में 378 बलरामपुर प्रथम केंद्र 384, बलरामपुर द्वितीय क...