उन्नाव, मार्च 12 -- उन्नाव। नवाबगंज कस्बे में उच्च प्राथमिक विद्यालय अजगैन से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में कक्षा आठ के छात्र शिवांशु ने 99 अंक अर्जित करके जिले में 39वीं रैंक प्राप्त की है। अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में चयनित होकर उसने अपने गांव बख़्तूखेड़ा अजगैन का नाम रोशन किया है। शिक्षिका स्नेहिल पांडेय ने बातया कि उन्होंने पारस्परिक स्थानांतरण होने के बाद इस वर्ष भी उन्होंने अपनी पुरानी परिपाटी को जारी रखते हुए इस विद्यालय में आकर भी चयन सुनिश्चित करवा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...